Showing posts with label सूचना. Show all posts
Showing posts with label सूचना. Show all posts

Saturday, 25 August 2007

दिल्ली मे एक और चिट्ठाकार मिलन

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली मे एक चिट्ठाकार मिलन २७ अगस्त, सोमवार को आयोजित किया जा रहा है। सोमवार होने के कारण चिट्ठाकरों के लिये समय निकालना मुश्किल हो सकता है, फ़िर भी इस मिलन की सफ़लता के लिये सभी चिट्ठाकरो/पाठकों के सहयोग की अपेक्षा करता हूँ।

दिन/तारीख: २७ अगस्त २००७/ सोमवार (27th August 2007/ Monday)

समय: दोपहर १ बजे (भारतीय मानक समय) के आस-पास (Around 13:00 h, IST)

स्थान: कैफ़े कॉफ़ी डे (CCD), जनपथ (Cafe Coffee Day, JanPath)

इस मिलन से सम्बन्धित अधिक (अन्य) जानकारी उपलब्ध कराने के लिये मै अमित गुप्ता का आभारी रहूँगा, इसलिये किसी प्रकार का भ्रम होने पर सटीक जानकारी के लिये कृपया उनसे सम्पर्क करें।

-- राम चन्द्र मिश्र

(०-९८३९९-७३५१९)

 

इस चिट्ठे की मेरी प्रविष्टियों पर अपने विचार व्यक्त करने के लिये सभी टिप्पणीकारों का विशेष आभार।

Tuesday, 14 August 2007

दिल्ली ब्लॉगर भेंटवार्ता

दिल्ली ब्लॉगर समुदाय की एक भेंटवार्ता इस शुक्रवार, 17 अगस्त 2007, को सांयकाल गुड़गाँव में हो रही है। इस समुदाय में सभी अंग्रेज़ी ब्लॉगर हैं, (जहाँ तक मेरा अनुमान है) मैं ही एक से अधिक भाषा में ब्लॉगिंग करने वाला व्यक्ति हूँ। मेरा सोचना है कि दिल्ली में उपस्थित हिन्दी ब्लॉग समुदाय के साथियों को इस समुदाय से जुड़ना चाहिए। यह एक अच्छा मौका है दूसरे ब्लॉगर्स से मिलने और उनको जानने का। लगभग पूरी संभावना है कि मैं इस ब्लॉगर भेंटवार्ता में सम्मिलित हो सकूँगा। इस भेंटवार्ता पर अधिक जानकारी के लिए यहाँ देखें (अंग्रेज़ी लिंक) और अपनी उपस्थिति यदि दर्ज करा सकें तो इसी लिंक पर करा दें।

Thursday, 26 July 2007

एकठो और बिलागर मीट

अभी-२ 'कविराज' गिरिराज जोशी जी का ईमेल आया उनके दिल्ली आने और दिल्ली के ब्लॉगर बंधुओं से मिलने संबन्धित जो उनकी दरख्वास्त पर मैं यहाँ छाप रहा हूँ।


प्रिय चिट्ठाकार मित्रों,

मैं दिनांक 28 जुलाई 2007 को सवेरे दिल्ली पहूँच रहा हूँ, ऐसे मैं मेरी हार्दिक इच्छा है कि दिल्ली एवं आस-पास के सभी चिट्ठाकार मित्रों से मुलाकात हो सके। इस हेतु तय समय व स्थान निम्नानुसार है :-


तिथि :- 28 जुलाई 2007
समय :- सांय 4.30 बजे
स्थान :- कनॉट पैलेस के निकट जंतर-मंतर

आपका
गिरिराज जोशी 'कविराज'


जहाँ तक मेरा ज्ञान है, जंतर-मंतर सांय 6 बजे जनता के लिए बंद हो जाता है। तो उसके बाद जिनकी चर्चा आदि जारी रखने की इच्छा हो वे सभी आस-पास किसी और जगह चल सकते हैं, जैसे मोहन सिंह प्लेस स्थित कॉफी होम या किसी कैफे कॉफ़ी डे इत्यादि।

आयोजक 'कविराज' हैं, प्रस्ताव भी उन्हीं का है, मैं केवल उनकी ओर से छाप रहा हूँ और उनके आग्रह पर उनको सलाह थमाया हूँ, इसलिए यदि किसी को कोई आपत्ति है या गरियाना है तो 'कविराज' को पकड़ें। ;)

Friday, 20 July 2007

रविवार २२ जुलाई २००७ को ऑनलाइन ब्लॉगर मीट

सभी साथियों को सूचित किया जाता है कि आने वाले रविवार यानि 22 जुलाई 2007 को पहली आधिकारिक ऑनलाइन ब्लॉगर भेंटवार्ता आयोजित की जा रही है। वार्ता सुबह ११ बजे आरंभ होगी, समाप्त होने का कोई समय (फिलहाल) निर्धारित नहीं है। हाल ही में गूगल टॉक पर हुई भेंटवार्ता में इस बारे विचार हुआ था, तब से इस हेतु योजना बनाई जा रही थी। ऐसा तय हुआ कि नियमित रुप से (साप्ताहिक) ऑनलाइन ब्लॉगर भेंटवार्ताएँ आयोजित होनी चाहिए ताकि जो साथी चिट्ठाकार मिलनों के लिए कहीं जा नहीं सकते वे इन में भाग ले सकें। इसी कड़ी में यह पहली भेंटवार्ता होने जा रही है।

यह वार्ता याहू मैसेंजर पर संपन्न होगी। इसमें भाग लेने हेतु आपके पास याहू आईडी होनी चाहिए, यदि आपके पास याहू पर मेल अकाऊंट है (अधिकतर के पास होता है) तो आप उसका याहू आईडी के रुप में प्रयोग कर सकते हैं। यदि नहीं है तो आप याहू मेल की साइट पर जाकर पाँच मिनट में बना सकते हैं।

याहू मैसेंजर पर हिन्दी (देवनागरी) में टाइप करने के लिए आपको Indic IME की आवश्यक्ता है, इस पर बरहा तथा कुछ अन्य टूल काम नहीं करते। इसके अतिरिक्त IndiChat नामक मैसेंजर प्लगइन का भी प्रयोग किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए परिचर्चा पर यह सूत्र देखें।

इस वार्ता में भाग लेने के लिए अपना याहू आईडी sharma.shrish [AT] gmail.com तथा ved.sanju [AT] gmail.com पर मेल करें तथा रविवार ११ बजे सुबह याहू मैसेंजर पर ऑनलाइन हो जाएँ। आपको कॉन्फ्रैंस रुम में जोड़ लिया जाएगा।

नोट: कृपया अपना मेल पता/आईडी इस पोस्ट पर टिप्पणी में न देकर मेल द्वारा ही भेजें।

इसके अतिरिक्त वॉइस कॉन्फ्रैंस का भी विचार है। इसके लिए आपको केवल एक हैडफोन (माइक+इयरफोन) की आवश्यकता है। एक सस्ता सा हैडफोन ५० से १०० रुपए के बीच में आ जाता है। हाँ डायलअप अकाऊंट पर वॉइस चैट अच्छी नहीं चलती। वॉइस चैट के लिए आपके पास याहू मैसेंजर का US संस्करण होना चाहिए, India वाले संस्करण में इसका विकल्प नहीं है। US संस्करण का डाउनलोड लिंक नीचे दिया है।

याहू मैसेंजर डाउनलोड (९.९५ एमबी)

कोई प्रश्न हो तो टिप्पणी द्वारा पूछ सकते हैं।

-- श्रीश शर्मा, संजीत त्रिपाठी

Sunday, 8 July 2007

ब्लॉगर यात्रा..... अपेक्षित अंजाम

कुछ लोगों की ऐन मौके पीछे हटने की न बदलने वाली फितरत के चलते इस बार की पालमपुर ट्रिप रद्द कर दी गई है।

Monday, 2 July 2007

रन अप टू द जुलाई ब्लॉगर मीट

१४ जुलाई को हो रही हिन्दी की अभी तक की सबसे बड़ी आरगनाईज्ड ब्लॉगर भेंटवार्ता में अब केवल १२ दिन बाकी हैं। हाजिरी लगाने को बोला तो बहुत लोगों ने अपनी-२ कन्फर्मेशन दे दी कि वे आ रहे हैं, लेकिन बहुतों ने अभी नहीं दी है। जिन लोगों की अब तक कन्फर्मेशन आई है वे निम्न हैं:

  1. जीतू भाई

  2. आशीष भाई

  3. श्रीश

  4. संजय भाई

  5. मैथिली जी

  6. मसिजीवी जी

  7. सुनीता जी

  8. अरूण जी

  9. ममता जी

  10. विजेन्द्र विज

  11. मोहिन्दर कुमार

  12. सृजन शिल्पी जी

  13. नीलिमा जी

  14. राजेश रोशन

  15. नोटपैड वाली मैडम जी

  16. घुघूती बासूती जी + 1

  17. ब्रिजेश

  18. कमल



संपर्क बना रहे और सबके साथ ठीक तरह से co-ordinate किया जा सके इसके लिए सभी से hindi bloggers meet गूगल ग्रुप पर रजिस्टर करने का आग्रह किया जाता है। ऊपर दी गई लिस्ट में बोल्ड बंधु या तो पहले से इस ग्रुप के सदस्य हैं या फिर उनको सदस्यता का निमंत्रण भेज दिया गया है। अन्य किसी का ईमेल पता पास न होने के कारण उनको नहीं भेजा जा सका है। इसलिए कृपया ग्रुप पर अपना पंजीकरण करें ताकि आगे का कार्यक्रम आपको ईमेल द्वारा जल्द ही पता चल सके और अन्य किसी संबन्धित चर्चा आदि में भी आप योगदान दे सकें।

आवश्यक सूचना: बहुत से साथियों ने यह आशंका जताई कि क्नॉट प्लेस के केवेन्टर्स के सामने स्थित कैफे कॉफी डे में पर्याप्त जगह नहीं हो पाएगी यदि अनुमान से अधिक लोग आ गए तो। इसलिए विचार विमर्श के बाद सुबह एकत्र होने का स्थान और दोपहर के भोजन का स्थान बदल दिया गया है। नई जानकारी के लिए ब्लॉगर भेंटवार्ता वाली पोस्ट देखें।

Tuesday, 26 June 2007

जुलाई ब्लॉगर भेंटवार्ता - क्या आप आ रहे हैं?

जैसा कि पहले घोषित हो चुका है, 14 जुलाई 2007 को नई दिल्ली में एक बड़े स्तर की ब्लॉगर भेंटवार्ता/चिट्ठाकार सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। पूरा कार्यक्रम उक्त पोस्ट पर देखें।

स्थान आदि को लेकर कुछ बंधु संशय में हैं कि सभी लोग समा पाएँगे कि नहीं। इसलिए आप सबसे निवेदन है कि इस पोस्ट पर टिप्पणी कर अपने आगमन के बारे में निश्चित सूचना प्रदान करें। इसी आधार पर भेंटवार्ता स्थल का अंतिम चुनाव किया जाएगा।

Wednesday, 6 June 2007

जुलाई ब्लॉगर भेंटवार्ता

मुझे यह सूचित करते हुए बहुत हर्ष हो रहा है कि जुलाई में होने वाली एक ब्लॉगर भेंटवार्ता की सूचना मैं अभी से दे रहा हूँ ताकि बंधुजनों को अपने व्यस्त जीवन में से कुछ पल निकालने में आसानी हो।

शनिवार, 14 जुलाई 2007, को दिल्ली में एक ब्लॉगर भेंटवार्ता रखी जा रही है। इसमे दो खास अतिथि ब्लॉगर होंगे; कुवैत से जीतू भाई और अहमदाबाद से इस भेंटवार्ता के लिए खास तशरीफ़ ला रहे संजय भाई। कोलकाता से प्रियंकर महोदय के भी पधारने की आशा है।

कार्यक्रम कुछ इस प्रकार है:

1) सुबह साढ़े दस बजे क्नॉट प्लेस में केवेन्टर्स(Keventor's) के सामने जनपथ पर सरवण भवन और मैक्डोनल्ड के पास और इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप के बाजू में स्थित कैफ़े कॉफ़ी डे में सभी एकत्र हों। ग्यारह बजे तक सब वहीं होंगे।

2) तकरीबन सवा ग्यारह बजे लंच के लिए वहाँ से मद्रास होटल के पास बगल में ही स्थित सरवण भवन में जाया जाएगा। भोजन का स्थान सरवण भवन से बदल कुछ और भी हो सकता है यदि आने वाले बंधुओं का दक्षिण भारतीय खाने का मन नहीं हुआ या फिर यदि सरवण भवन में जगह नहीं मिली तो।

3) लंच के बाद(तकरीबन एक बजे) वापस कैफ़े कॉफ़ी डे में, जहाँ आराम से बैठ चाय/कॉफ़ी की चुस्कियों के साथ भेंटवार्ता आगे बढ़ाई जाएगी।

भेंटवार्ता सांय काल तक चलेगी। सांय काल संजय भाई अहमदाबाद के लिए वापस रवाना होंगे और जो लोग पालमपुर वाली यात्रा पर साथ चल रहे हैं वे अपने अड्डों पर लौट रात्रि में निकलने के लिए तैयार होंगे।

भेंटवार्ता और यात्रा संबन्धी जानकारी के अपडेट हेतु परिचर्चा में यह सूत्र है।

Tuesday, 5 June 2007

ब्लॉगर यात्रा के लिए निमंत्रण

पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी जीतू भाई के भारत आने के उपलक्ष्य में दिल्ली से बाहर घूमने-फिरने का दो दिन का कार्यक्रम बनाया गया है और आप सभी आमंत्रित हैं।

स्थान के तौर पर कांगड़ा की वादियों में स्थित हिमाचल के दार्जिलिंग, पालमपुर को चुना गया है। शनिवार, 14 जुलाई 2007, की रात्रि वातानुकूलित गाड़ी द्वारा दिल्ली से निकलने का कार्यक्रम है और सोमवार, 16 जुलाई 2007(मध्यरात्रि के आसपास) दिल्ली वापसी होगी। पालमपुर के बारे में अधिक जानने के लिए आप यहाँ(अंग्रेज़ी लेख) पढ़ सकते हैं। यात्रा का कुल खर्च तकरीबन ३००० रूपए प्रति व्यक्ति आने की संभावना है।

इस यात्रा के लिए अभी तक ५ लोगों की सहमति मिल चुकी है। यदि आप भी इस यात्रा का हिस्सा बनना चाहते हैं तो कृपया मुझे coolamit [at] gmail [dot] com पर संपर्क करें। यदि आपको यात्रा संबन्धी कोई शंका है तो उसके निवारण हेतु यहाँ टिप्पणी करें, यहीं पर उसके निवारण का प्रयास किया जाएगा।

यात्रा संबन्धी जानकारी के अपडेट हेतु परिचर्चा में यह सूत्र है।

अपडेट: यदि आप यात्रा पर साथ चलने के लिए अपनी कन्फर्मेशन देना चाहते हैं या यदि अपनी पहले की गई कन्फर्मेशन को रद्द करना चाहते हैं तो उस सबके लिए 23 जून 2007 आखिरी तारीख़ है। इस तारीख़ के बाद किसी की कन्फर्मेशन रद्द नहीं की जाएगी, और यदि कोई इस तारीख़ के बाद अपनी कन्फर्मेशन देता है तो उपलब्धता के अनुसार ही उस बन्धु की कन्फर्मेशन ली जाएगी। अपनी कन्फर्मेशन देने या रद्द करने के लिए कृपया उपरलिखित मेरे ईमेल पते पर संदेश भेजें।

Saturday, 10 March 2007

दिल्ली में चिट्ठाकार मिलन की सूचना

सभी चिट्ठाकारों का हार्दिक स्वागत है। इस ब्लॉग पर दुनिया भर में रहने वाले हिन्दी चिट्ठाकारों के बीच आपसी मिलन की सूचना और विवरण प्रस्तुत किए जाएंगे। यदि चिट्ठाकारों के बीच आपसी मुलाकात या बैठक हो तो उसके बारे में यहाँ पोस्ट के रूप में बताएँ, ताकि हमारा रिश्ता महज ऑनलाइन संबंध तक सीमित न रहे, बल्कि हमारे बीच प्रत्यक्ष घनिष्ठता भी विकसित हो सके।

दिल्ली में होने वाली चिट्ठाकार मिलन की सूचना

कल यानी रविवार, 11 मार्च 2007 को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में रहने वाले हिन्दी चिट्ठाकारों की एक बैठक आयोजित की जा रही है। इसके बारे में विस्तार से यहां देख सकते हैं:

यहां बहुत से नये और पुराने हिंदी के चिट्ठाकार आयेंगे। हम चाहते हैं कि इस क्षेत्र का कोई भी चिट्ठाकार इसमें शामिल होने से छूटे नहीं।
कई साथी चिट्ठाकारों से हम संपर्क नहीं कर पा रहे हैं, इसीलिये परिचर्चा और चिट्ठाकार पर इसकी सूचना दी गयी है। इस पोस्ट से यह सूचना नारद पर भी आ जायेगी।

बैठक के समय और स्थान की सूचना निम्नानुसार है:

तारीख : 11 मार्च, 2007 रविवार
समय : 12 बजे मध्याह्न
स्थान : क़ैफे क़ॉफी डे, (वेंगर के निकट), इनर सर्कल, कनाट प्लेस, नई दिल्ली

अब तक जिन साथियों ने शामिल होने की पुष्टि की है, उनके नाम निम्नानुसार हैं:

1. अमित गुप्ता
2. जगदीश भाटिया
3. अविनाश दास
4. अमिताभ त्रिपाठी
5. सृजन शिल्पी
6. मैथिली गुप्त

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में रहने वाले हिन्दी चिट्ठाकार साथियों से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में इस सम्मेलन में पहुँच कर इसे सफल बनाएं। अधिक जानकरी के लिए सृजनशिल्पी जी से (srijanshilpi at gmail dot com) सम्पर्क किया जा सकता है।