Tuesday, 4 September 2007

अनूप शुक्ल 'फुरसतिया' जी का दिल्ली आगमन

दिल्ली और राजधानी क्षेत्र के ब्लागर्स के लिये एक अच्छी खबर.
श्री अनूप शुक्ल 'फुरसतिया' जी इस रविवार सितम्बर 9 को दिल्ली होते हुये पुणे जा रहे हैं और दिल्ली में श्री फुरसतिया जी प्रात: दस बजे से दोपहर दो बजे तक दिल्ली के ब्लागर साथियों के साथ होंगे.

तो फिर हम सब अपने दैनिक कार्यक्रम से थोड़ा समय निकालें और मिलें निम्न स्थान पर.

स्थान: 76/2 गढ़ी, प्रथम तल, सन्त नगर मेन रोड ईस्ट आफ कैलाश
नई दिल्ली-110065 फोन: 26486288
समय: प्रात: दस बजे से दो बजे तक 9 सितम्बर 2007.

आपका क्या कहना है?

मैथिली गुप्त

Saturday, 25 August 2007

दिल्ली मे एक और चिट्ठाकार मिलन

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली मे एक चिट्ठाकार मिलन २७ अगस्त, सोमवार को आयोजित किया जा रहा है। सोमवार होने के कारण चिट्ठाकरों के लिये समय निकालना मुश्किल हो सकता है, फ़िर भी इस मिलन की सफ़लता के लिये सभी चिट्ठाकरो/पाठकों के सहयोग की अपेक्षा करता हूँ।

दिन/तारीख: २७ अगस्त २००७/ सोमवार (27th August 2007/ Monday)

समय: दोपहर १ बजे (भारतीय मानक समय) के आस-पास (Around 13:00 h, IST)

स्थान: कैफ़े कॉफ़ी डे (CCD), जनपथ (Cafe Coffee Day, JanPath)

इस मिलन से सम्बन्धित अधिक (अन्य) जानकारी उपलब्ध कराने के लिये मै अमित गुप्ता का आभारी रहूँगा, इसलिये किसी प्रकार का भ्रम होने पर सटीक जानकारी के लिये कृपया उनसे सम्पर्क करें।

-- राम चन्द्र मिश्र

(०-९८३९९-७३५१९)

 

इस चिट्ठे की मेरी प्रविष्टियों पर अपने विचार व्यक्त करने के लिये सभी टिप्पणीकारों का विशेष आभार।