मुझे ये बताते हुये हर्ष हो रहा है कि उत्तर प्रदेश के महत्त्व पूर्ण शहरो मे से एक इलाहाबाद मे एक और हिन्दी ब्लागर मिलन अयोजित होने कि सम्भावना बन रही है। इलाहाबाद के प्रमुख चिट्ठाकारों से आप परिचित ही होंगे, जिनमें से प्रमेन्द्र प्रताप सिंह (
महाशक्ति) , ज्ञानदत्त पाण्डेय जी (
मानसिक हलचल) और सन्तोष कुमार पाण्डेय जी (
चुन्तन) ने हिन्दी ब्लॉग जगत मे अपनी धाक जमा रखी है। इसलिये इलाहाबाद और उसके आस पास रहने वाले
चिट्ठाकारों और
सभी पाठकों से निवेदन है कि अपने विचारों एवं सुझावों से अवगत करायें।
मिलन का आयोजन व्यक्तिगत, सामाजिक या सार्वजनिक तौर पर किया जा सकता है।
- राम चन्द्र मिश्र
मै, RC Mishra नाम से ३ चिट्ठों पर कभी कभी लिखता हूँ और भारत (जयपुर, जुलाई-२००६), इटली (मई-२००६) तथा बेल्जियम (दिसम्बर-२००६) मे हिन्दी चिट्ठाकारों से मिल चुका हूँ, आने वाले समय (सितम्बर-२००७) मे जर्मनी के चिट्ठाकारों/पाठको से मिलने की इच्छा है।
इस मिलन के आयोजन मे सहयोग के लिये आगरा (श्री प्रतीक पाण्डेय जी) और कानपुर (श्री अनूप कुमार शुक्ल जी) के प्रतिष्ठित चिट्ठाकारों का अग्रिम आभार।