मुझे यह सूचित करते हुए बहुत हर्ष हो रहा है कि जुलाई में होने वाली एक ब्लॉगर भेंटवार्ता की सूचना मैं अभी से दे रहा हूँ ताकि बंधुजनों को अपने व्यस्त जीवन में से कुछ पल निकालने में आसानी हो।
शनिवार, 14 जुलाई 2007, को दिल्ली में एक ब्लॉगर भेंटवार्ता रखी जा रही है। इसमे दो खास अतिथि ब्लॉगर होंगे; कुवैत से
जीतू भाई और अहमदाबाद से इस भेंटवार्ता के लिए खास तशरीफ़ ला रहे
संजय भाई। कोलकाता से प्रियंकर महोदय के भी पधारने की आशा है।
कार्यक्रम कुछ इस प्रकार है:
1) सुबह साढ़े दस बजे
क्नॉट प्लेस में केवेन्टर्स(Keventor's) के सामने जनपथ पर सरवण भवन और मैक्डोनल्ड के पास और इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप के बाजू में स्थित कैफ़े कॉफ़ी डे में सभी एकत्र हों। ग्यारह बजे तक सब वहीं होंगे।
2) तकरीबन सवा ग्यारह बजे लंच के लिए वहाँ से
मद्रास होटल के पास बगल में ही स्थित सरवण भवन में जाया जाएगा।
भोजन का स्थान सरवण भवन से बदल कुछ और भी हो सकता है यदि आने वाले बंधुओं का दक्षिण भारतीय खाने का मन नहीं हुआ या फिर यदि सरवण भवन में जगह नहीं मिली तो।3) लंच के बाद(तकरीबन एक बजे) वापस कैफ़े कॉफ़ी डे में, जहाँ आराम से बैठ चाय/कॉफ़ी की चुस्कियों के साथ भेंटवार्ता आगे बढ़ाई जाएगी।
भेंटवार्ता सांय काल तक चलेगी। सांय काल संजय भाई अहमदाबाद के लिए वापस रवाना होंगे और जो लोग
पालमपुर वाली यात्रा पर साथ चल रहे हैं वे अपने अड्डों पर लौट रात्रि में निकलने के लिए तैयार होंगे।
भेंटवार्ता और यात्रा संबन्धी जानकारी के अपडेट हेतु परिचर्चा में
यह सूत्र है।